Pope Francis-पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर

किडनी फेल होने के लक्षण, दुनियाभर में प्रार्थनाओं का दौर जारी

रोम। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं। पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर बनी हुई है। कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन के मुताबिक पोप की ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में किडनी फेल होने के लक्षण दिख रहे हैं। साथ ही प्लेटलेट्स की कमी का भी पता चला है।

वेटिकन प्रेस ऑफिस ने कहा कि पोप को शनिवार रात से अस्थमा का कोई अटैक नहीं आया है, लेकिन अभी भी ऑक्सीजन का हाई फ्लो दिया जा रहा है।
दुनियाभर में पोप फ्रांसिस की सेहत में सुधार के लिए प्रार्थना जारी है। पोप ने ङ्ग पर पोस्ट करके प्रार्थनाओं के लिए उनको धन्यवाद किया। कैथलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (88 साल) फेफड़ों में इन्फेक्शन के कारण 14 फरवरी को रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका निमोनिया और एनीमिया का इलाज भी चल रहा है।
डॉक्टरों ने 21 फरवरी को उन्हें खतरे से बाहर बताया था और कहा था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है। अगले दिन अस्थमा अटैक के बाद पोप की हालत गंभीर हो गई थी।

Related News

Related News