पूजा महंत हत्याकांड: सड़क पर शव रखकर चक्काजाम, पूर्व सचिव पोषक दास महंत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

सक्ती ,नवागढ़ पिपरा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय पूनम महंत मृत अवस्था में बड़गांव कब्रिस्तान के पास खेत के मिट्टी में सनी हुई अर्धनग्न अवस्था में पाए जाने पर ग्रामीणों मेंआक्रोश पिपरा गांव में इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई परिजन ग्रामीण महंत समाज के पदाधिकारी यूवती के शव को लेकर हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर नवागढ़ के राछा चौक पर चक्का जाम कर आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की जा रही है इस घटना को लेकर

अविभाजित मध्य प्रदेश के अखील भारतीय मानीकपूरी समाज के पुर्व सचिव ने प्रदेश के भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने में भाजपा सरकार विफल है जांजगीर जिला सहित अन्य जिलों में कहीं न कहीं प्रतिदिन महिलाओं के साथ लगातार हत्या , दुष्कर्म अत्याचार हो रहे हैं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रोकने में असफल है अगर नवागढ़ जनपद छेत्र की पिपरा गांव की रहने वाली पूजा महंत की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस शीघ्र गिरफ्तार नहीं करेगी तो जिले में महंत मानिकपुरी समाज के द्वारा विरोध प्रदर्शन धरना प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछा चौक में पूनम महंत की डेड बॉडी को बीच सड़क पर रखकर सुबह 10 बजे परिजन और समाज प्रमुखों द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं और माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है।

बता दें कि कल पिपरा गांव की रहने वाली 21 वर्षीय पूनम महंत की डेड बॉडी बरगांव क़ब्रिस्तान के पास खेत में मिट्टी से सनी हुई अर्ध नग्न अवस्था में मिली थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। वहीं आज न्याय की मांग को लेकर परिजन और समाज के लोग नवागढ़ के राछा चौक पर एकत्र होकर सड़क जाम कर बैठे हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों की एक ही मांग है कि इस जघन्य अपराध में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। परिजनों का कहना है कि जब तक उन्हें ठोस कार्रवाई और न्याय का भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे चक्का जाम समाप्त नहीं करेंगे।

जानकारी के मुताबिक पूनम अपने बुजुर्ग पिता के साथ गांव पिपरा में रहती थी। वहीं उसकी मां अपने दो बेटों को लेकर बाहर मजदूरी करने गई हुई थी, क्योंकि पिता अब काम करने में सक्षम नहीं हैं। परिजनों के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब 1 बजे पूनम अपने मोहल्ले के लोगों के साथ किरीत में एक निजी स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव देखने गई थी और वहां से लौटकर वह सुरक्षित घर आ गई थी।

सुबह वह मॉर्निंग वॉक की ड्रेस में किसी से मोबाइल पर बात करते हुए घर से निकली थी, लेकिन कुछ समय बाद उसकी डेड बॉडी खेत में मिट्टी से सनी हुई अर्ध नग्न अवस्था में मिलने की खबर सामने आई। जैसे ही यह जानकारी फैली, पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया।

वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। इस प्रकरण में लगातार नए-नए खुलासे भी सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर होता जा रहा है।

फिलहाल राछा चौक पर चक्का जाम कर रहे लोगों से बातचीत की जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। क्या कहते हैं परिजन और समाज प्रमुख,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *