जुआ फड़ पर पुलिस की रेड, 13 जुआरी गिरफ्तार…लगभग 3 लाख रुपये नगदी व मोबाइल जब्त

रमेश गुप्ता
दुर्ग। पंचशील नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे 13 लोगों को दुर्ग पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल फोन और ताश की गड्डियों सहित लगभग 2 लाख 97 हजार रुपये की सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार 16 मार्च को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को मुखबिर से सूचना मिली कि पंचशील नगर मोहलाई के बीच स्थित खेत में कुछ लोग 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली और एसीसीयू टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 13 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों के पास से तीन गड्डी ताश, प्लास्टिक की ताल-पतरी, कम्बल और चादर के साथ 18 मोबाइल फोन तथा 1 लाख 53 हजार रुपये नगद जब्त किए गए। मोबाइल फोन की कीमत लगभग 1 लाख 44 हजार रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जब्ती 2 लाख 97 हजार रुपये की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 132/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद फहीम, बल्लू वर्मा, किशन साहू, पंकज सोनी, नितेश जैन, सुरेश गुप्ता, शंकरलाल चौधरी, मोहित सिन्हा, ललित भट्ट, खिलेश्वर निषाद, बसंत कुमार सोनी, राकेश मंडल और मनोज राजपूत शामिल हैं।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली दुर्ग के उप निरीक्षक रामकृष्ण तिवारी, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक केशव कुमार, आरक्षक गजेंद्र यादव तथा एसीसीयू दुर्ग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *