पांढुर्णा। पांढुर्णा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 45 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार छिंदवाड़ा से नागपुर की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, सौसर के शिवाजी चौक पर पुलिस ने बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।
ट्रक खरीदने के लिए ले जाने का दावा
प्रारंभिक पूछताछ में कार सवार लोगों ने बताया कि यह रकम नागपुर में ट्रक खरीदने के उद्देश्य से ले जाई जा रही थी। हालांकि पुलिस नकदी के स्रोत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि संबंधित पक्ष वैध दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।