चारामा | 03 मार्च 2026
होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से थाना चारामा पुलिस द्वारा नगर चारामा के विभिन्न वार्डों एवं बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाएं, पेंट अथवा हानिकारक रसायनों का उपयोग न करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएं। पुलिस ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है, इसलिए सभी लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से होली मनाएं।
चारामा पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च : सुरक्षित होली मनाने की अपील, हुड़दंगियों को दी सख्त चेतावनी

03
Mar