विशेष अभियान के तहत 32 स्थायी और 46 गिरफ्तारी वारंट की तामीली • 16 मृत वारंटियों के प्रकरण न्यायालय में जमा
दुर्ग, ।
दुर्ग पुलिस ने जिले में लंबित स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामीली के लिए शुक्रवार को व्यापक विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 32 स्थायी वारंट एवं 46 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अतिरिक्त 16 ऐसे वारंटियों के संबंध में भी नियमानुसार कार्यवाही पूरी की गई, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और संबंधित वारंट न्यायालय में जमा किए गए।
थाना-चौकी स्तर पर सघन कार्रवाई
जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार वारंटियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी गई, जिससे लंबित मामलों में तेजी आई है।
थाना चौकीवार वारंट तामीली का विवरण
अभियान के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट की तामीली इस प्रकार रही—
थाना दुर्ग – 06 / 01
अंजोरा – 03 / 00
छावनी – 03 / 02
पुरानी भिलाई – 03 / 00
खुर्सीपार – 03 / 04
उतई – 03 / 00
भिलाई भट्ठी – 02 / 00
सुपेला – 02 / 10
जेवरा सिरसा – 01 / 01
भिलाई नगर – 01 / 00
जामुल – 01 / 00
अमलेश्वर – 01 / 02
धमथा – 01 / 01
मोहन नगर – 01 / 06
वैशाली नगर – 01 / 01
पद्मनाभपुर – 00 / 04
पुलगांव – 00 / 01
नगपुरा – 00 / 03
स्मृतिनगर – 00 / 03
कुम्हारी – 00 / 01
पाटन – 00 / 02
नंदिनी नगर – 00 / 01
बोरी – 00 / 01
रानीतराई – 00 / 02
सराहनीय समन्वय
अभियान में समस्त थाना चौकी प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों एवं पुलिस स्टाफ ने सक्रियता एवं समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि न्यायालयीन प्रक्रिया में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
दुर्ग में फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 78 वारंट तामील

13
Feb