रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 को लेकर छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी घोषणा की गई है। रायपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य स्तरीय समन्वयक (तेल उद्योग) नितिन चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त निःशुल्क LPG कनेक्शन स्वीकृत किए हैं। इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को दिया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाकर आवेदन कर सकते हैं।

देशभर और छत्तीसगढ़ को मिलेगा लाभ
सरकार के अनुसार उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 10.33 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिल चुका है। उज्ज्वला 3.0 के तहत पूरे देश में 25 लाख और छत्तीसगढ़ में 2 लाख से ज्यादा महिलाओं को नए कनेक्शन दिए जाएंगे। सरकार का कहना है कि यह ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित, स्वच्छ और किफायती ईंधन पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है।
ऑफ़लाइन आवेदन प्रक्रिया (Offline Application Process)
- केवाईसी फॉर्म प्राप्त करें
– नजदीकी LPG वितरक (गैस एजेंसी) से PMUY KYC फॉर्म लें। - फॉर्म भरें
– नाम, पता, परिवार का विवरण, बैंक खाता और आधार नंबर जैसी जानकारी भरें। - दस्तावेज संलग्न करें
– आधार कार्ड
– पते का प्रमाण (राशन कार्ड/बिजली बिल)
– बैंक पासबुक की कॉपी
– राशन कार्ड - एजेंसी में जमा करें
– भरा हुआ फॉर्म और आवश्यक दस्तावेज गैस एजेंसी में जमा करें।
पात्रता (Eligibility)
- आवेदक महिला हो और उसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) या सरकार द्वारा निर्धारित किसी पात्र श्रेणी में हो।
- घर में किसी अन्य सदस्य के नाम पर गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।