बारामती में विमान दुर्घटना: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह एक बड़ा विमान हादसा हो गया, जिसमें राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 8:45 बजे उस समय हुई जब अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान उनका विमान अचानक क्रैश हो गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस विमान में 5 से 6 लोग सवार थे। हादसे के बाद विमान में भीषण आग लग गई और धुएं का गुबार उठने लगा। इस दुखद घटना में अजित पवार समेत कुल 4 लोगों की मौत होने की सूचना है। मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि विमान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

हादसे के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अजित पवार के आकस्मिक निधन की खबर से राज्य और देश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।


Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *