1 सितंबर से बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, 320 पेट्रोल में सख्ती से होगा लागू

रायपुर। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को 1 सितंबर से पेट्रोल नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में होने वाली मौतों को देखते हुए रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। सबसे पहले रायपुर जिले के सभी 320 पेट्रोल पंपों में अभियान के तौर पर सख्ती के साथ चलाएगा। इसके बाद अन्य जिलों में भी नो हेलमेट, नो पेट्रोल को लागू कराएगा। इस संबंध में एसोसिएशन उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंप चुका है।

रायपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल धगट ने बताया कि, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसे में कमी लाना है। हेलमेट नहीं पहनने वालों की मौत का आंकड़ा बढ़ना चिंताजनक है। शुरुआत में कुछ दिनों तक लोगों को समझाकर पेट्रोल देंगे और अगली बार हेलमेट लगाकर आने को कहा जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता में हेलमेट के प्रति जागरुकता फैलाना है। यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक लोगों में जागरुकता न आ जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *