Petrol Diesel : खुशखबरी, जल्द कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel :

Petrol Diesel खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम!

Petrol Diesel : नयी दिल्ली। तेल कंपनियों ने अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के दाम 90 रुपये के पार है। पेट्रोल 100 रुपये तो डीजल करीब-करीब 90 रुपये प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट आ सकती है। इसका मसौदा तैयार हो चुका है। जल्द ही इसका ऐलान किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल.डीजल की कीमत में प्रति लीटर 4 से 5 रुपए तक की कटौती का एलान अगस्त के महीने तक किया जा सकता है। तेल कंपनियों की ओर से ऐसे संकेत मिले है। साथ ही हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पेट्रोल.डीजल की कीमतों में कटौती की बात कही थी। एक टीवी चैनल से खास बातचीत के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जल्द ही पेट्रोल.डीजल सस्ता हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी दावा किया है कि पेट्रोल की कीमतें अप्रैल 2022 से नहीं बढ़ी हैं। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया। हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर दुनिया भर में ऐसी ही स्थिति रही तो तेल की कीमतों में और गिरावट आएगी। पीएम मोदी जनता के हित में जरूर फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि पहले ऑइल मार्केटिंग कंपनियां नुकसान में जा रही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

Balrampur crime news : शादी का झांसा देकर नाबालिक युवती का रोज करता था बलात्कार

पेट्रोलियम मंत्री ने यह भी बताया कि बीते एक साल में पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ी हैं। इससे पहले दो बार नवंबर 2021 में और मई 2022 में फैसला लिया कि सेंट्रल एक्साइज को कम किया जाए। इसके कारण पेट्रोल और डीजल के दाम 6 रुपये और 13 रुपये कम हुए हैं। दूसरी ओर तेल कंपनियों की ओर से की कीमतों में कटौती की बात सामने आई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU