Perfume :आइए आज हम आपको बताते हैं परफ्यूम लगाने के सही तरीके

Perfume :

Perfume परफ्यूम लगाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, दिनभर महक रहेगी बरकरार


Perfume खुशबूदार परफ्यूम न केवल आपको अच्छी महक देता है, बल्कि यह आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। इसे लगाने के बाद आप दिनभर तरोताजा महसूस कर पाते हैं। हालांकि, कई लोगों को परफ्यूम लगाने का सही तरीका नहीं मालूम है, जिसके कारण इसकी खुशबू लंबे समय तक नहीं रह पाती। आइए आज हम आपको परफ्यूम लगाने के सही तरीके बताते हैं।

Perfume परफ्यूम लगाने से पहले त्वचा को मॉइस्चराइज करना है जरूरी

https://jandhara24.com/news/152285/breaking-news-rahul-gandhi-will-visit-wayanad-for-the-first-time-today-after-losing-the-membership-of-parliament-know-what-will-be-special/

ज्यादातर लोग अपनी कलाइयों पर परफ्यूम लगाकर उन्हें आपस में रगड़ लेते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे परफ्यूम की खुशबू फीकी हो जाती है। दरअसल, रगडऩे से फ्रिक्शन होता है, जो इत्र को गर्म करके इसकी खुशबू को बदल देता है। इस कारण सबसे पहले अपनी त्वचा को हल्के और बिना सुगंध वाले बॉडी लोशन से मॉइस्चराइज करें और फिर लंबे समय तक चलने वाली खुशबू के लिए त्वचा पर परफ्यूम छिडक़ें।

Perfume इन जगहों पर परफ्यूम स्प्रे करें

HELTH : सेहत के बारे में बहुत कुछ बताती है आंखें, इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज

शरीर के किसी भी हिस्से पर परफ्यूम छिडक़ने के बजाय पल्स पॉइंट्स पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि ये क्षेत्र शरीर के गर्म हिस्से होते हैं, जो अतिरिक्त गर्मी बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे स्वाभाविक रूप से पूरे शरीर में खुशबू बनी रहती है। पल्स पॉइंट्स कोहनी के अंदर का हिस्सा, कान के पीछे, घुटनों के पीछे, पेट के नीचे और कलाई के अंदर वाले क्षेत्र हैं। घर पर खुशबूदार परफ्यूम बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

Perfume नहाने के बाद परफ्यूम का इस्तेमाल करें

परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद परफ्यूम को स्प्रे करना चाहिए न कि घर से बाहर जाते समय। दरअसल, नहाने के बाद आपकी त्वचा मॉइस्चराइज्ड और खुले रोमछिद्रों से गर्म होती है, जिसके कारण परफ्यूम की खुशबू अवशोषित हो जाती है। हालांकि, नहाने के बाद परफ्यूम लगाने से पहले तौलिये से अपनी त्वचा को अच्छे से साफ और सूखा जरूर कर लें।

Perfume बालों पर भी परफ्यूम करें स्प्रे

पल्स पॉइंट्स के अलावा आपके बाल भी परफ्यूम की खुशबू को अच्छी तरह से लंबे समय तक बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने बालों के बीच में या आखिर में बिना अल्कोहल वाला परफ्यूम स्प्रे कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी नुकसान से बचने के लिए परफ्यूम को सीधे अपने बालों पर स्प्रे करने के बजाय हेयरब्रश पर स्प्रे करके इस्तेमाल करें।

Perfume कपड़ों पर भी लगाएं परफ्यूम

परफ्यूम की खुशबू को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए इसे अपने कपड़ों पर भी लगाना याद रखें। हालांकि, दाग से बचने के लिए परफ्यूम को रेशमी कपड़ों पर स्प्रे करने से बचें। कपड़ों पर परफ्यूम की महक त्वचा की तुलना में अलग हो सकती है और देर तक बनी रहती है। इसके अलावा अगर आप डॉयरेक्ट कपड़ों पर स्प्रे नहीं करना चाहते हैं तो हवा में परफ्यूम स्प्रे करें और फिर उसी के आसपास कपड़े को लहराएं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU