सोनहत मुख्यालय में अंधेरा, स्ट्रीट लाइट नहीं होने से राहगीरों को हो रही परेशानी

सोनहत, कोरिया। कोरिया जिले के सोनहत मुख्यालय में विगत कई दिनों से स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे आवागमन करने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, मुख्यालय के कई मुख्य मार्गों और चौक-चौराहों पर स्ट्रीट लाइटें या तो लगी ही नहीं हैं या फिर लंबे समय से खराब पड़ी हैं। इस उपेक्षा का सीधा असर रात के समय आवागमन पर पड़ रहा है। अंधेरे के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है, साथ ही दुर्घटना का भी डर बना रहता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आवारा पशु भी सड़कों पर घूमते नजर आते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा, अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे आवागान करने में डर का माहौल बना रहता है। इस संबंध में जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित में जल्द से जल्द मुख्यालय के प्रमुख स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएं या खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराया जाए, ताकि आम जनता को रात के समय आवागान में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *