Patna Chief Judicial Magistrate : नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ हत्या का शिकायती मुकदमा

Patna Chief Judicial Magistrate :

Patna Chief Judicial Magistrate नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव समेत छह के खिलाफ हत्या का शिकायती मुकदमा

Patna Chief Judicial Magistrate पटना ! पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या एवं हत्या के प्रयास और अन्य आरोपों में एक शिकायती मुकदमा दाखिल किया गया।

प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन झा की अदालत में यह शिकायती मुकदमा संख्या 6398/2023 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कथित सक्रिय सदस्य गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित सालिमपुर अहरा गली के निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कल्लू ने भारतीय दंड विधान की धारा 323, 341, 307, 302, 120 बी, 504, 506, 354, 34 के आरोपों के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, गांधी मैदान थाना अध्यक्ष अरुण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर पटना अशोक कुमार सिंह एवं अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ दायर किया है। अदालत में दाखिल किए गए मुकदमे पर सुनवाई के लिए 19 जुलाई 2023 की तिथि निश्चित की गई है।

 Durg Divisional Commissioner : दुर्ग संभागायुक्त कावरे ने दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में कुलपति का पदभार ग्रहण किया

दाखिल किए गए शिकायती मुकदमे के अनुसार, एक आपराधिक षड्यंत्र के तहत सभी अभियुक्तों ने मिलकर भाजपा के आयोजित गांधी मैदान से विधानसभा मार्च के दौरान डाकबंगला चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज कराया जिसमें पार्टी के जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मृत्यु हो गई। शिकायतकर्ता ने इस लाठीचार्ज में स्वयं भी घायल हो जाने का दावा किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU