दिपेश रोहिला
Pathalgaon Bharatiya Janata Party : भाजपा का सदस्यता अभियान भारत के विकास में साबित होगा मील का पत्थर – गोमती साय
Pathalgaon Bharatiya Janata Party : पत्थलगांव। भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में सदस्यता अभियान शुरू किया है, जिसमें पार्टी के नेता और कार्यकर्ता नए सदस्यों को जोड़ने के लिए काम कर रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य पार्टी को मजबूत बनाना और नए सदस्यों को जुड़ने का अवसर प्रदान करना है।आपको बता दें इस सदस्यता को लेने पर पार्टी के साथ जुड़ने का अवसर, पार्टी की गतिविधियों में भाग लेने का मौका, और पार्टी के निर्णयों में भाग लेने का अधिकार होगा। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में जुड़ने के लिए पत्थलगांव विकासखंड में लोगों की होड़ लगी हुई है, जो कि भाजपा के लिए बहुत ही उत्साहजनक बात है। 2 सितंबर से इस अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई है।
इस मौके पर विधायक गोमती साय ने कहा कि एक मजबूत भारत पूरी मानवता का वृहद रूप से विकास कर सकता है और एक समृद्ध भारत पूरे समूचे विश्व के लिए विकास के अनेकों रास्ते प्रशस्त कर सकता है। यह अभियान देश के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित पार्टी के रूप में जानी जाती है। यह अभियान के शुरुआत 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद शुरू किया गया।
Pathalgaon Bharatiya Janata Party : जिसमें जिसमे देश में करीब 11 करोड़ भाजपा के सदस्य बने एवं छत्तीसगढ़ से 22 लाख लोगों में सदस्यता ग्रहण की थी। वहीं 2019 में देश से 6 करोड़ एवं छत्तीसगढ़ में 9 लाख 19 हजार लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस वर्ष 2024 में सोमवार 2 सितंबर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें इस भाजपा के सदस्यता अभियान से देशभर से करोड़ों लोग अब तक जुड़ चुके हैं।