शासकीय क्रांति कुमार महाविद्यालय शक्ति के छात्र-छात्राओं को,, राष्ट्रीय सेवा योजना,,NSS शिविर प्राथमिक स्कूल डोंगिया में पतंजलि परिवार जिला शक्ति के द्वारा योग, यज्ञ,आयुर्वेद, स्वदेशी अभियान आदि का प्रचार प्रसार कर योगाभ्यास कराया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में पतंजलि परिवार शक्ति से ,तेजराम सेन- जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला शक्ति एवं दीपिका चौहान- मीडिया प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति जिला शक्ति के सानिध्य में यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, गरुड़ासन, मंडूकासन, शशकासन, वक्रासन, गोमुखासन एवं पतंजलि के आठ प्राणायाम सहित कार्यक्रम संपन्न हुआ।
