निशान यात्रा व भजन संध्या का भी होगा आयोजन 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= अर्जुन्डा धाम स्थित श्री श्याम मंदिर में इस वर्ष 10 अप्रैल को पट उत्सव के चौथे वर्ष मे निशान यात्रा , भजन गायन व पट उत्सव पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
कार्यक्रम के आयोजन समिति श्री श्याम सेवा समिति ने जानकारी देते हुवे बताया कि श्री श्याम मंदिर में पट उत्सव के अवसर पर श्री श्याम बाबा जी का अलौकिक व विशेष श्रृंगार किया जायेगा । इसके साथ ही छप्पन भोग , इत्र वर्षा , पुष्प वर्षा , श्याम रसोई , भजन संध्या के पूर्व भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा । पट उत्सव का कार्यक्रम प्रातः 6=30 बजे से प्रारंभ होगा । संध्या 4 बजे विशाल निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा । वहीं संध्या साढ़े सात बजे संध्या भजन का आयोजन आयोजित होगा ।

उक्त सभी आयोजन राजस्थान जयपुर के पुरोहित श्री दयाकृष्ण शर्मा जी के सानिध्य में संपन्न होगा । ज्ञातव हो कि अर्जुन्डा धाम स्थित श्री श्याम बाबा जी के प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन पुरोहित श्री दयाकृष्ण शर्मा जी द्वारा ही कराया गया था ।
शाम 7:30 बजे भजन संध्या का कार्यक्रम जयपुर राजस्थान के भजन गायक केमिता राठौर व अभिषेक नामा तथा कटिहार के भजन गायक आदर्श दाधीच द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा ।
आयोजन समिति श्री श्याम सेवा समिति द्वारा सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है ।