बैकुण्ठपुर – भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय छिंदडांड़ में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजन किया गया। अतिथियों ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलखन पैकरा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रथम सत्र मे अथिति स्वागत, वन्देमातरम गायन, वर्ग गीत गायन हुआ। जिसके पश्चात प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता रामलखन पैकरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंच परिवर्तन विषय के साथ साथ संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा तथा प्रत्येक कार्यकर्ता के दायित्वों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्हांेने कहा कि, प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होंगे, नागरिक कर्तव्य की पालन से राष्ट्र समृद्ध व उन्नत होगा। स्वदेशी के आचरण से स्व-निर्भरता व स्वावलंबन बढ़ता है। समाज की एकता, सजगता व सभी दिशा में निस्वार्थ उद्यम, जनहितकारी शासन व जनोन्मुख प्रशासन स्व के अधिष्ठान पर खड़े होकर परस्पर सहयोगपूर्वक प्रयासरत रहते है, तभी राष्ट्रबल वैभव सम्पन्न बनता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, संगठन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, आचार और व्यवहार से प्रशिक्षित करने के भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से प्रदेश भर में महा-प्रशिक्षण अभियान आरंभ किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण तथा संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण करना है। प्रशिक्षण वर्ग में द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सत्र मे विभिन्न वक्ताओं ने अपने अपने विषय पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन सत्र मे अतिथियों को स्थानीय उत्पाद सोनहनी एवं कोरिया मोदक, मिलेट्स कुकीज भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम मे नवाचार को बढ़ाते हुए अथितियों का स्वागत स्थानीय कन्या महाविद्यालय द्वारा हस्त निर्मित पुष्पकुच्छ से किया गया। राष्ट्रगान के कार्यक्रम समापन की घोषणा की गईं।
प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र मे शारदा गुप्ता ने प्रशिक्षण कार्ययोजना की रुपरेखा पर विस्तृत मार्गदर्शन किया, तृतीय सत्र मे सोनालाल राजवाड़े ने नवाचार पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, अनिल साहू,, रविशंकर राजवाड़े, चुन्नी पैकरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, नगर पालिका अघ्यक्ष अरूण जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, नगर पंचायत उपाध्यक्ष, गौरव अग्रवाल, जिला मंत्री शिव कुमारी सोनपाकर, सुनिता कुर्रे, ईश्वर राजवाड़े, प्रदीप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी गणेश यादव, प्रशिक्षण टोली संयोजक कपिल जायसावाल, सह संयोजक बसंत राय, शारदा गुप्ता, गोपाल राजवाड़े, पुष्पा राजवाड़े, जिला सोशल मीडिया संयोजक जगनारायण साहू, सह संयोजक राकेश गुप्ता, काजल मोदी, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, मैनेजर राजवाड़े, किशोर सिरदार, संजय चिकनजूरी, दीपा विश्वकर्मा, रामलखन यादव, रमन गुप्ता, रवि त्रिपाठी, सचिदानंद द्विवेदी, मुन्ना चक्रधारी, सचिन मलिक, रामाशंकर सिंह, दिनेश साहू, सुरेश सिरदार, मनोज साहू, सुरेश राजवाड़े, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सतेन्द्र राजवाड़े, जिला महामंत्री मनोज साहू, साक्षी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव, महामंत्री ममता कुशवाहा, जिला मंत्री आंचल सिंह परमार,जनपद सदस्यरंजीत मंडल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति, महामंत्री सुरेन्द्र कुशवाहा, अहिल्या राजवाड़े, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, महामंत्री राय सिंह, कमलेश एक्का, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलराज रवि, महामंत्री लहरे सोनवानी, विक्की सारथी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवचरण साहू, महामंत्री जय चक्रधारी, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशरफ खान, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला संयोजक गोकरण शुक्ला,सह संयोजक कौशलेन्द्र गुप्ता, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष साहू, बुनकर प्रकोष्ठ जिला संयोजक संतोष देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत देवांगन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ’प्रशिक्षण महा-अभियान’ का आगाज

23
Feb