रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के लिए 15 नवंबर 2025 से धान खरीदी शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की और बताया कि सभी पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा, प्रति एकड़ औसतन 21 क्विंटल धान की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने किसानों से पंजीकरण के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल का उपयोग अनिवार्य किया है। पोर्टल या पंजीकरण सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-233-1030 उपलब्ध है। इस साल अब तक 21.47 लाख किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। शेष किसान 31 अक्टूबर 2025 तक नजदीकी केंद्र या सहकारी समिति में पंजीकरण करा सकते हैं।
पिछले खरीफ सत्र में राज्य ने रिकॉर्ड 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा था। मोटा धान 81.98 लाख, पतला धान 10.75 लाख और सरना धान 56.52 लाख मीट्रिक टन शामिल था। पिछले बार 25.49 लाख किसानों को 31,089 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। महासमुंद, बेमेतरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला क्रमशः सबसे अधिक धान खरीदी में शामिल रहे।
सिस्टम डिजिटल और पारदर्शी: राज्य सरकार ने कहा कि एग्रीस्टैक पोर्टल धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और किसान हितैषी बनाएगा।