छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इस बार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा और इसके लिए 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर तय की गई है। राज्य सरकार ने खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।
प्रदेश के 2739 धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए बारदाना, पेयजल, शेड और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। वहीं अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेकपोस्ट, सीसीटीवी और सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ही टोकन उपलब्ध कराए जाएंगे।
धान खरीदी की अवधि 15 नवंबर से 31 जनवरी तक निर्धारित की गई है।