भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक विस्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर पार्टी ने 62 जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह निर्णय गुरुवार को हुई संगठन की बैठक में लिया गया।
नियुक्तियों के तहत पूर्व सांसद आलोक संजर को जबलपुर शहर का जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं राजेश सोलंकी को इंदौर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोपाल जिले का प्रभार जसवंत सिंह हाड़ा को दिया गया है।
इसके अलावा मुरैना जिले की जिम्मेदारी राजू वाथम को सौंपी गई है, जबकि भिंड के जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल बनाए गए हैं। दतिया जिले का प्रभार गजेंद्र सिकरवार को दिया गया है।
ग्वालियर नगर में गोपी कृष्णा नेम को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि ग्वालियर ग्रामीण की जिम्मेदारी गोपाल आचार्य को सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।