रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में चलाए गए “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क पर बड़ी चोट की है।
इस अभियान के तहत म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले ब्रोकरों, फर्जी सिम कार्ड विक्रेताओं और ठगों के नेटवर्क को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों, सिम कार्ड और तकनीकी संसाधनों की आपूर्ति श्रृंखला को पूरी तरह तोड़ना है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन साइबर शील्ड के जरिए संगठित साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में यह एक अहम कदम है। कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और साइबर ठगी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।