बीजापुर, :-
जिला बीजापुर के दक्षिण क्षेत्र में सोमवार को संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया।
विस्फोट की चपेट में आने से एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) का एक जवान घायल हो गया।
घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।
एरिया डॉमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट, STF का एक जवान घायल

23
Feb