वार्ड नंबर 8 झिलमिला में आपसी विवाद में एक की मौत

वार्ड नंबर 8 झिलमिला में आपसी विवाद में एक की मौत 0 पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल 0दिलीप गुप्ता सरायपाली:- नगर के टावर पारा झिलमिला वार्ड क्रमांक- 8 में आपसी विवाद व रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं इस घटना में मृतक के पुत्र व पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें स्थानीय शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है । घटना घटित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखकर पूछताछ की जा रही है । मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है ।

इस संबंध में टीआई नितेश ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड निवासी मृतक अनवर खान (53) का विवाद पिछले एक वर्षों से वार्ड के ही ताजुद्दीन व राकेश साहू के साथ चल रहा था । आज कुछ कहा सूनी के बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के घर घुसकर पुराने झगड़े व विवाद होने के कारण धारदार हथियार से एक-दूसरे पर वार करने की घटना घटित होने के बाद घटना में अनवर खान आयु 53 वर्ष की मृत्यु हो गई एवं उसका पुत्र अजहर खान 21 वर्ष एवं पुत्री शहनाज आयु 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। पुलिस द्वारा घटना घटित करने वाले मुख्य आरोपी राकेश साहू, एवं ताजुद्दीन सहित अन्य सभी संबंधित को पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है । इस घटना के पीछे कारणों की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है ।आरोपियों के साथ ही घायल हुवे दोनों भाई बहनों के स्वास्थ्य लाभ के बाद पूछताछ किए जाने के पश्चात घटना की जानकारी सामने आ सकेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *