चारामा ——22 मार्च 2020 को सुकमा जिले के ग्राम मिनपा में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच हुई मुडभेड़ में शहीद हुए अमर जवान शहीद हेमंत दास मानिकपुरी की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिजनों के द्वारा नगर में पुलिस थाना के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा के समक्ष पूजा कर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई, उनकी इस पुण्यतिथि श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अवसर पर शहीद के पिता सूखदास मानिकपुरी, थाना प्रभारी सुरेश राठौर,
शहीद परिवार एवं उनके मित्र जनों के द्वारा उपस्थित होकर उनके प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि के बाद सभा का आयोजन हुआ, इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों के द्वारा उनके सौर्य को याद किया गया और अपने विचार रखे गए,
संबोधन के बाद शहीद हेमंत दास मानिकपुरी की याद में परिवार जनों की ओर से प्रसाद के रूप में पूरी और हलवा का वितरण करवाया गया, तथा शाम 7:00 बजे उनके प्रतिमा स्थल पर केंडल जलाकर सभी के द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई।