गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

अंबिकापुर 26 जनवरी 2026/ 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा प्रातः 7ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कलेक्टर वसंत सहित जिला अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर वसंत ने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आम नागरिक जो अपेक्षाएं लेकर आते हैं उन्हें कैसे पूरा करना है, ये हमें चिंतन करना चाहिए। शासन की योजनाओं में सरगुजा जिले का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहेगा इस ओर कार्य करें। राष्ट्र निर्माण में यही हमारा योगदान है। उन्होंने सभी को कर्तव्य के प्रति ईमानदार रहते हुए निष्ठापूर्वक ढंग से कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएल ध्रुव, सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *