महाशिवरात्रि पर्व पर बिजली आफिस में हवन-पूजन कर भंडारा का आयोजन

भानुप्रतापपुर।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पावन पर्व नगर सहित पूरे अंचल में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सोमवार को बिजली कार्यालय भानुप्रतापपुर स्थित शिव मंदिर में शिव भक्तों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन कर भव्य भंडारा महाप्रसादी का आयोजन किया गया। सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
पंडित देवेन्द्र शर्मा (भोपू) महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक एवं आरती संपन्न हुई। पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा।
पूजन उपरांत आयोजित विशाल भंडारा महाप्रसादी में नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
वहीं नगर सहित पूरे अंचल के शिव मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिवालयों में विशेष सजावट, अभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन से भानुप्रतापपुर अंचल पूर्णतः शिवमय वातावरण में डूबा रहा, वहीं सफल आयोजन के लिए श्रद्धालुओं एवं आयोजनकर्ताओं की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *