कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार और अधिकारी कर रहे हैं धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण

इसी क्रम में आज अपर कलेक्टर के एस पैंकरा द्वारा सेवा सहकारी समिति मर्यादित सीरियागढ़, एसडीएम सक्ती अरुण कुमार सोम द्वारा धान खरीदी केंद्र चिस्दा, मल्दा और घिवरा का निरीक्षण किया गया और सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य किए जाने के लिए जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। धान खरीदी केन्द्र डोडकी का औचक निरीक्षण किया गया। कि धान खरीदी केन्द्र में सभी आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएँ, सामग्री तथा पर्याप्त बरदाना उपलब्ध पाया गया। सीसीटीवी और नमी मापने की मशीन से धान की नमी का परीक्षण किया गया, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया।

इस दौरान डोडकी केन्द्र के विभिन्न गांवों से टोकन कटाकर पहुंचे किसानों से चर्चा की गई। किसानों ने बताया कि धान खरीदी प्रक्रिया सही ढंग से एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है तथा किसी प्रकार की समस्या नहीं आ रही है। निरीक्षण के दौरान खरीदे गए धान का पुनः समक्ष तौल भी कराया गया, जो सही पाया गया। इसके साथ ही स्केटिंग व्यवस्था, टोकन पंजी एवं निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया गया।

अधिकारियों ने किसानों से साफ-सुथरा धान लाने की अपील भी की। इसी तरह सहायक संचालक उद्यानिकी द्वारा धान खरीदी केंद्र फगुराम, पोता और करीगाँव का, सीईओ डभरा द्वारा धान खरीदी केंद्र कांसा का, सीईओ मालखरौदा द्वारा धान खरीदी केंद्र पीहरिद का, सीईओ जैजैपुर द्वारा धान खरीदी केंद्र कुटराबोड़ का सहित अन्य अधिकारियों द्वारा विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है और जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर धान उपार्जन केंद्रों के संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित आस पास गांव के विभिन्न किसान उपस्थित थे।


           उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। किसानों को इस वर्ष 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की गई है। खरीदी प्रक्रिया सुचारू बनाए रखने हेतु टोकन ऑनलाइन भी जारी किए जा रहे हैं

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *