गांधी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा को बताया प्रेरणास्रोत

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। सत्याग्रह के जरिए उन्होंने यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प से जीवन की हर चुनौती को परास्त किया जा सकता है। गांधी जी के विचार आज भी समाज को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा तथा राम गर्ग भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *