olympic qualifier : ओलंपिक क्वालीफायर में भारत करेगा अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत

olympic qualifier :

olympic qualifier : ओलंपिक क्वालीफायर में भारत करेगा अमेरिका के खिलाफ अभियान की शुरुआत

 

olympic qualifier रांची !  झारखंड की राजधानी रांची में 13 से 19 जनवरी से खेले जाने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की महिला टीम की पहली भिड़ंत अमेरिका से होगी।


olympic qualifier  भारतीय टीम पूल बी में अपना अगला मैच 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेलेगी जबकि 16 जनवरी को उसका मुकाबला इटली से होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में जगह बनाने के लिये भारतीय टीम इन दिनो आगामी प्रतियोगिता के लिये जम कर पसीना बहा रही है।


olympic qualifier  आक्रामक खेल शैली के मशहूर भारत की शीर्ष मिडफील्डर सलीमा टेटे रांची में अपने घरेलू टर्फ पर खेलने के लिए उत्साहित हैं। उनका लक्ष्य एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर रांची के दौरान इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना है। सलीमा टेटे ने कहा “रांची लौटना हमेशा एक घर वापसी जैसा लगता है।

 

यह शहर मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है यहीं पर हॉकी के प्रति मेरा प्यार विकसित हुआ और जहां मैंने अपने कौशल को निखारा। यहां प्रशंसकों का समर्थन और ऊर्जा जबरदस्त है। उनका उत्साह मैदान पर हमारे दृढ़ संकल्प को बढ़ावा देता है।”

MP Live News : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा : एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत


इस बीच, पूल ए में जर्मनी, जापान, चिली और चेक गणराज्य टूर्नामेंट में अपने स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU