टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण किट, डॉ. पूजा अग्रवाल की पहल से डभरा के 24 मरीजों को मिली मदद

सक्ति (डभरा): जिला सक्ति में टीबी की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी ताकत से जुटा हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज विकासखंड डभरा में 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार (फूड बास्केट) बांटा गया।

इस मुहिम का मकसद मरीजों को अच्छा खान-पान देना है ताकि इलाज के दौरान उनकी ताकत बनी रहे और वे जल्दी ठीक हो सकें। इससे पहले सक्ति, मालखरौदा और जैजैपुर में भी मरीजों को ये किट दी जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे ताकि कोई भी जरूरतमंद मरीज पीछे न छूटे।

इस दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. संत राम सिदार, बीएमओ डॉ. नायक, बीपीएम रुखमणि चौहान और एसटीएस मीना कोरराम समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *