बलौदा बाज़ार स्थित शासकीय दाऊ कल्याण महाविद्यालय में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर NSUI विधानसभा बलौदा बाज़ार अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा , NSUI ग्रामीण अध्यक्ष जय नायक , NSUI शहर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल नेगी एवं NSUI सचिव राजा वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।