अंबिकापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अवैध सट्टा पैनल संचालक आयुष उर्फ़ दीप सिन्हा के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है। आरोपी प्रकरण मे फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम ने पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है।
कार्यवाही की मुख्य बातें:
- आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से नगद रकम 06 लाख 45 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण (कान का टप्स 02 नग, नाक का नथिया 01 नग, अंगूठी 01 नग, 19 जोड़ी बिछिया, 01 जोड़ी कड़ा, 02 जोड़ी पायल) बरामद किए गए।
- इसके साथ ही जमीन सम्बन्धी दस्तांवेज, 07 एटीएम और 01 पासबुक भी जब्त किए गए हैं।
- अवैध सट्टा पैनल के संचालन से प्राप्त आय से अर्जित संपत्तियों की राजस्व विभाग से जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विस्तृत विवरण:
सट्टा खिलवाने का कुख्यात आरोपी आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा पिछले लगभग 1 साल से फरार चल रहा था, जिस संबंध में माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी के उपस्थिति हेतु उद्घोषणा भी जारी की गई थी। इसके पश्चात भी आरोपी लगातार प्रकरण मे फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पुणे महाराष्ट्र मे छिपा हुआ है। सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आयुष उर्फ़ दीप सिन्हा आत्मज स्व. त्रिभुवन प्रसाद सिन्हा, उम्र 32 वर्ष, निवासी नेहरू वार्ड थाना कोतवाली अंबिकापुर को पुणे महाराष्ट्र से गिरफ़्तार किया गया। आरोपी का माननीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर थाना कोतवाली अंबिकापुर लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने पैनल चलवा कर सट्टा खिलाना स्वीकार किया तथा कई लोगों के खातों का सट्टे में उपयोग करना भी स्वीकार किया है।
इस संबंध में आरोपी ने अपने अन्य साथी सुधीर गुप्ता, राहुल अग्रवाल, सोम गुप्ता, अम्मी गिरी, सौरभ यादव, साहिल गुप्ता, अमन करारिया, श्रीकांत अग्रवाल, राहुल कुमार सोनी, अर्जुन गुप्ता, ऋतिक मंदिलवार, नितिन यादव, अमित कुमार मिश्रा, ध्रुविल पटेल, मुकेश त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, प्रतिक कश्यप, सत्यम केशरी, सूरज खटीक की संलिप्तता भी स्वीकार की।
पुलिस द्वारा आरोपी का दो दिन का पुलिस रिमांड लेकर सघन पूछताछ की गई, जिसमें सर्च वारंट प्राप्त कर आरोपी के घर के ठिकानों की तलाशी ली गई। आरोपी के परिजन मौके पर नहीं मिले, जिससे घर का ताला तोड़ कर पुलिस ने तलाशी ली। इसमें नगद 06 लाख 45 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण और जमीन सम्बन्धी दस्तांवेज प्राप्त हुए। आरोपी की कुछ जगहों पर संपत्ति होने की भी पुष्टि हुई है, जिसे वेरीफाई करने के लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। मामले मे अग्रिम जांच विवेचना कार्यवाही जारी है।