श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सोमवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने एक बड़े आतंकी मामले के सिलसिले में कई स्थानों पर छापामारी की। एनआईए की टीम ने रफीआबाद, सोपोर, बोमाई (बारामूला जिले), बांदीपोरा और श्रीनगर के परिमपोरारा इलाके में तलाशी ली। इस दौरान सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई।
एनआईए की छापामारी के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षाबल और एजेंसी के अधिकारियों की सक्रियता को देखा जा सकता है। हालांकि, एनआईए ने इस छापामारी को एक आतंकी मामले से जोड़ते हुए अपनी जांच की पुष्टि की है।
अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर, बांदीपोरा और बारामूला जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ली गई। फिलहाल, मामले से संबंधित और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।