नवनियुक्त जिला अध्यक्ष शोलू सिंह और प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह का उदयपुर में भव्य स्वागत हुआ।

हिंगोरा सिंह : उदयपुर / सरगुजा : उदयपुर मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ा, आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। स्थानीय शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

इसके बाद सैकड़ों युवाओं ने विश्राम गृह तक स्वागत रैलीनिकाली। वहाँ रामगढ़ एवं देवगढ़ मंडल के कार्यकर्ताओं की परिचयात्मक बैठक हुई, जिसमें रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह ने दोनों नेताओं को शुभकामनाएं दीं और युवा मोर्चा के विस्तार व संगठन मजबूती के लिए बूथ स्तर तक एकजुट होकर काम करने की अपील की।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *