कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

मंगलवार 22 जुलाई को कांग्रेस भवन कोंडागांव में नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। उन्हें सुत माला पहनाकर, तिलक लगाकर एवं मिष्ठान वितरण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने नव पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए पार्टी की संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनहित में संघर्ष करते रहने का मंत्र दिया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

पूर्व मंत्री एवं पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, केशकाल के पूर्व विधायक संत नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रवि घोष, झूमुक दीवान, धन्नू मरकाम, महंगू मरकाम, श्रीमती सुकबती मरकाम, वेदवती पोयाम, तबस्सुम बानो, राजेन्द्र साहू, सकुर खान, सगीर अहमद कुरैशी, श्रीमती राज मरकाम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *