रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन की नई संशोधित गाइडलाइन दरें जारी कर दी गई हैं। राज्य की जिला मूल्यांकन समितियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर इन दरों को मंजूरी देकर प्रकाशित किया गया है।
नई गाइडलाइन में शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण इलाकों में जमीन की दरों में उल्लेखनीय कमी की गई है, जिससे आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। संशोधित गाइडलाइन दरें 30 जनवरी 2026 से प्रभावशील हो गई हैं।