बैकुण्ठपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से घड़ी चौक में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बनने से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और हर स्तर पर संगठन में मजबूती आएगी।
इस अवसर पूर्व नपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, अनिल साहू, जिला महामंत्री पंकज गुप्ता, कपिल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला सह मीडिया प्रभारी वर्षा साहू, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवती राजवाडे, मंडल अध्यक्ष अनिल खटिक, संजय चिकनजूरी, महामंत्री रमन गुप्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा राजवाड़े, ममता कुशवाहा, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष विमलचंद चेरवा, सुरेन्द्र चक्रधारी, बेगमती चिकनजूरी, बिजेन्द्र जायसवाल, पटेल,स्वामीनाथ पटेल, अन्नू दुबे, अभिनेन्द्र चंदेल, शहिद असरफी, अवधेश सिंह,झर्मिलादेवी, लक्ष्मी रवि, शिला राजवाड़े सहित पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
भाजपा में आज से ’नवीन’ युग का आगाज

20
Jan