New Delhi Congress : कांग्रेस नेता एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का कमल

New Delhi Congress :

New Delhi Congress कांग्रेस नेता एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी ने थामा भाजपा का कमल

New Delhi Congress नयी दिल्ली !   केरल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं देश के पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी के पुत्र अनिल कुमार एंटनी ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की।

http://इसे भी पढ़े : https://jandhara24.com/news/150987/young-man-got-injured-after-getting-hit-by-high-voltage-drama-current-on-transformer-then-know-what-happened/
New Delhi Congress पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में राज्यसभा के नेता सदन एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने श्री एंटनी को अंगवस्त्र पहना कर और सदस्यता पर्ची सौंप पर भाजपा में उनका स्वागत किया।

बाद में श्री एंटनी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निवास पर जा कर उनकी शुभकामनाएं ग्रहण कीं।
 kasdol latest news : प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू के उपस्थिति में कसडोल में मनाया गया भाजपा स्थापना दिवस 
New Delhi Congress  एंटनी ने कहा कि बहुत से कांग्रेस नेता मानते हैं कि उनकी ड्यूटी एक परिवार विशेष के लिए काम करना है लेकिन उनका मानना है कि उनकी ड्यूटी लोगों के लिए काम करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्पष्ट विज़न है कि अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और इस काम में योगदान करके उन्हें गर्व महसूस होगा।

 गोयल ने भी कांग्रेस पर हमला बोला और संसद नहीं चलने देने के लिए उसे जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि कांग्रेस ने शुरू से ही यह मन बना रखा था कि संसद को चलने नहीं देना है।

 

जिस बजट को देश के हर वर्ग ने स्वीकार किया, उस पर कांग्रेस ने चर्चा नहीं होने दी और निराधार मांगों पर सत्र को बर्बाद कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU