बैकुण्ठपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार, VB-G RAM G जनजागरण अभियान हेतु भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी द्वारा जिला स्तरीय एवं मंडल स्तरीय टोलियों की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष तिवारी ने इसे विकसित भारत की दिशा में एक नए अध्याय की शुरुआत बताया है।
घोषित टोलियों का विवरण:
जिला स्तरीय टोली:
संयोजक: कपिल जायसवाल
सह संयोजक: ईश्वर राजवाडे, तीरथ राजवाडे, जगनारायण साहू
मंडल स्तरीय टोलियां (संयोजक एवं सदस्य):
बैकुण्ठपुर मंडल: रमन गुप्ता (संयोजक), रवि त्रिपाठी, संतोष राजवाडे, हरिओम साहू (सदस्य)
चरचा मंडल: अमित कुमार (संयोजक), कुण्डल साय, संजय देवांगन, राजनपाल, हसलाल कुर्रे (सदस्य)
सलका मंडल: हसलाल कुर्रे (संयोजक), रामाशंकर सिंह, रामसुंदर राजवाडे, शिव प्रसाद (सदस्य)
कुडेली मंडल: संतोष साहू (संयोजक), अनिल साहू, बसत सिंह, जगदीश जायसवाल (सदस्य)
पटना मंडल: सचिदानंद द्विवेदी (संयोजक), सुनील सिंह, संतोष सिंह, सूरज राजवाडे (सदस्य)
बचरापोडी मंडल: राम प्रताप साहु (संयोजक), श्यामनारायण जायसवाल, राम कुमार यादव, लक्ष्मी यादव (सदस्य)
सोनहत मंडल: सुरेश राजवाडे (संयोजक), सुरेश तिवारी, अनिल जायसवाल, राजेश साहू (सदस्य)
ग्रामीण विकास और रोजगार पर जोर
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि विकसित भारत G-RAM-G बिल के राज्य स्तर पर क्रियान्वयन की रूपरेखा स्पष्ट होगी। यह योजना न केवल रोजगार बढ़ाएगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई गति प्रदान करेगी। भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता से प्रदेश विकसित भारत के सपने में महत्वपूर्ण योगदान देगा, जिससे हर गांव समृद्ध और हर हाथ को काम मिलेगा। यह कदम ग्रामीण जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा और देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करेगा।