भाजपा विधि प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कोरिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आज विधि प्रकोष्ठ द्वारा पर नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। कोरिया जिले के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया।

वरिष्ठ अधिवक्ता आशीष गुप्ता और अधिवक्ता जितेंद्रनाथ यादव को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में स्थान दिया गया है। अधिवक्ता आशीष गुप्ता और जितेंद्रनाथ यादव को संगठन का बेहद सक्रिय, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता माना जाता है। अपनी कानूनी सूझबूझ और पार्टी के प्रति निष्ठा के चलते इन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इन अनुभवी अधिवक्ताओं को प्रदेश कार्यसमिति में जगह मिलने से विधि क्षेत्र में पार्टी की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *