बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में एनडीए स्पष्ट बढ़त हासिल करेगा। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि बंगाल में अराजकता की सरकार है और अगली जीत वहां मिलेगी।
गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने चुनाव आयोग की पुष्टि के बिना ही 18 तारीख को नतीजे आने की बात कही थी। गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें रांची और आगरा से लौटे हुए व्यक्ति के तौर पर याद किया जाएगा।