बीजापुर। छत्तीसगढ़ के Naxalites प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में माओवादियों ने गांव के सरपंच की हत्या कर दी।
Naxalites मिली जानकारी के अनुसार माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में वारदात को अंजाम दिया। पहले माओवादियों ने सरपंच का अपहरण किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।
Naxalites बताया जा रहा है कि माओवादियों ने सरपंच को मंगलवार की रात घर से उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए। वहीं, धारदार हथियार से गला रेत दिया।
वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के पास ही फेंक दिया था। ये पुरा मामला जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है।
Also read : Today 29 Jun CM Bhupesh Baghel : आज मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के दौरे पर रहेंगे
10 हथियारबंद नक्सलियों ने किया अपहरण
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मोरमेड गांव का सरपंच रतिराम कुडियम कई दिनों से नक्सलियों के निशाने पर था। कई बार इसे Naxalites ने धमकी भी दी थी।
Also read : Naxalites ने की सरपंच की हत्या, देर रात जंगल में ले जाकर काट दिया गला, फिर….
जिसके बाद मंगलवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद माओवादी रतिराम के घर पहुंचे। उस समय रतिराम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था।
नक्सलियों ने रतिराम को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए।
बंदूक की नोंक पर घरवालों को धमकाया
बताया गया कि माओवादियों को रतिराम के परिजनों ने रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सभी घरवालों को धमकाया।
फिर गांव के पास में ही जंगल में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया है।
फिलहाल जवान अभी गांव नहीं पहुंचे हैं। बीजापुर SP ने बताया की अभी घटना की जांच की जा रही है।