National Film Awards: पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड

National Film Awards: Best Actor Award for Allu Arjun for Pushpa

आलिया भट्ट और कृति सेनन बेस्ट एक्ट्रेस

नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का ऐलान गुरुवार को कर दिया गया। 2023 में पुरस्कारों का 69वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से 2021 में रिलीज हुई फिल्मों को शामिल किया गया है। विजेताओं की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गयी।

द कश्मीर फाइल्स को मिला ये अवॉर्ड
विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को इस खास अवॉर्ड्स समारोह में नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म कैटेगरी में विजेता चुना गया है। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के लिए इस बार की ज्यूरी में यतेंद्र मिश्रा, केतन मेहता, नीरज शेखर, बसंत साईं और नानू भसीन शामिल हैं। 31 फीचर, 24 नॉन फीचर और 3 कैटेगरी बेस्ट राइटिंग कैटेगरी में ये अवॉर्ड इस बार दिया जाएगा। विक्की कौशल स्टारर फिल्म सरदार उधम और माधवन की रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म चुना गया है। च्सरदार उधमज् प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी, जबकि च्रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्टज् सिनेमाघरों में आयी थी।

तेलुगु फिल्म पुष्पा-द राइज के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर चुना गया है, जबकि बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बांटा है। आलिया को गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। डायरेक्टर श्रृष्टि लखेरा की एक था गांव फिल्म को बेस्ट नॉन फीचर फिल्म चुना गया है। फिल्ममेकर नेमिल शाह की गुजराती फिल्म दाल भात को बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन) चुना गया है।

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट
बेस्ट फीचर फिल्म- सरदार उधम, रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट्स
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (मराठी फिल्म) गोदावरी
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइन- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिंटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर
बेस्ट सिनेमामोटोग्राफी- सरदार उधम
बेस्ट मेल सिंगर- काल भैरव (आरआरआर)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU