Actress Seema Dev passed away- एक्ट्रेस सीमा देव का 83 साल की उम्र में निधन

Actress Seema Dev died at the age of 83

 फिल्म आनंद में निभाया था अमिताभ बच्चन की भाभी का किरदार

 

मुंबई। अनुभवी एक्ट्रेस सीमा देव का 24 अगस्त को 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे और फिल्म मेकर अभिनय देव ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त की सुबह उनकी मां का निधन हो गया।
अल्जाइमर से जूझ रहीं थीं सीमा देव
अभिनय देव ने कहा- आज सुबह मां का निधन हो गया। उन्हें अल्जाइमर था, उनकी तबीयत पिछले एक साल से काफी खराब थी।
सीमा ने 80 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
सीमा देव ने मराठी फिल्मों के अलावा कई हिंदी फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने पूरे करियर में 80 से ज्यादा फिल्में कीं। एक्ट्रेस ने 1960 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म मिया बीवी राजी से की थी। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म आनंद में उनकी भाभी का किरदार निभाया था। साथ ही उन्होंने कोशिश और कोरा कागज जैसी फिल्मों में भी काम किया था। उन्हें आखिरी बार 2021 की मराठी फिल्म जीवन संध्या में देखा गया था।
बेटे अजिंक्य ने किया था सीमा की बीमारी की खुलासा
2020 में सीमा के बेटे अजिंक्य देव ने अपनी मां की बीमारी का खुलासा किया था। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा था- मेरी मां सीमा देव, मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अल्जाइमर से पीडि़त हैं। पूरा देव परिवार उनकी सलामती की प्रार्थना कर रहा है। हम कामना करते हैं कि पूरा महाराष्ट्र जो उनसे इतना प्यार करता है, वो भी उनकी सलामती के लिए प्रार्थना करें।
2022 में सीमा के पति और अनुभवी एक्टर रमेश देव का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। 2011 में रमेश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सीमा उनके लिए बहुत लकी थीं। उन्होंने अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। एक्टर ने बताया था कि वह सीमा से पहली बार लोकल ट्रेन में मिले थे और सीमा ने 1963 में रमेश देव से शादी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU