National Education Ratna Award
किसन लाल विश्वकर्मा
National Education Ratna Award : मगरलोड : माध्यमिक शाला धौराभांठा की शिक्षक उत्तम कुमार साहू को राष्ट्रीय नवाचारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया। दरअसल देश के तमाम राज्यो में नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा को निखारने एवं संवारने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही गणित विषय के विभिन्न सहायक शिक्षक सामग्री निर्माण , सूत्रों को गीत , कविताओ के माध्यम से याद रखना, सामुदायिक
Rashmika deep fake video case : रश्मिका मंदाना की डीप फेक वीडियो मामले का खुलासा
National Education Ratna Award : सहभागिता के माध्यम से नए आयाम देने का प्रयास किया जाता है। तो वही स्वप्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह के द्वारा प्रदेश की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय शैक्षणिक समिट वर्ष 2023की आयोजन को 28 जनवरी वर्ष 2024को किया गया। जहा शिक्षक उत्तम कुमार साहू को एम. सुधीर संचालक समग्र शिक्षा छ. ग व हिमांशु भारती जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के हाथो राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान
से सम्मानित किया गया। शिक्षक साहू को सम्मानित होने को जानकारी मिलते ही उनके तमाम मित्रों, पालकों व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों का बधाई संदेश आ रहे है।