National cultural festival राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में स्टोरी टेलिंग में जिले की सुशीला रही प्रथम

National cultural festival

National cultural festival सुशीला ने बस्तर के आदिवासी जनजीवन पर आधारित कहानी की प्रस्तुत

National cultural festival दंतेवाड़ा। जनजाति कार्यमंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा तृतीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2022-23 का आयोजन 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर बेंगलुरू कर्नाटक में किया गया।

National cultural festival जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कटेकल्याण व गीदम के 12 छात्र-छात्राए व 3 शिक्षक – शिक्षिकाएं सम्मिलित हुए। जिसमे सुशीला मंडावी स्टोरी टेलिंग, पार्वती गावड़े स्पेल बी, लीना नाग क्लासिकल डांस, दिव्यम, नमन, भरत, पलकीत, प्रदीप, मीनाक्षी, त्रिवेणी, सुनीता,आरती देशभक्ति सामूहिक गीत में व शिक्षक शिवकुमार कंवर म्यूजिक इन्सटुमेन्टल में व संगीत शिक्षक के रूप में बरखा नाग व भागीरथी विभार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित हुए।

जिसमें सुशीला मंडावी स्टोरी टेलिंग में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में सुशीला ने बस्तर के आदिवासी जनजीवन पर आधारित कहानी प्रस्तुत की। वही अन्य प्रतियोगिताओं देशभक्ति गीत व क्लासिकल डांस में भी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 शिक्षकों के मध्य प्रतियोगिता में शिवकुमार कंवर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही भागीरथी विभार और दिव्यम ने छेरीबेड़ा एकलव्य विद्यालय के ट्राइबल सॉन्ग में संगीतकार के रूप में अपनी भागीदारी की।

विद्यालय के संगीत शिक्षक परमानंद साहू के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में छेरीबेड़ा विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। बच्चों की इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर/अध्यक्ष विनीत नन्दनवार,  उपायुक्त/सचिव आंनद जी सिंह तथा संस्था के प्राचार्य वृषभान खाण्डेकर व विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

1 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में अतिथियों से सम्मानित होते हुए सुशीला
2 अपने शिक्षकों के साथ

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU