Narayanpur BJP नारायणपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता जागेश्वर सिंह ठाकुर का निधन

Narayanpur BJP

Narayanpur BJP भोकलू दादा हुए पंचतत्व मे विलीन

Narayanpur BJP पूर्व मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए अंत्येष्टि मे

Narayanpur BJP नारायणपुर – नारायणपुर भाजपा के पूर्व जिलामहामंत्री जागेश्वर सिंह ठाकुर का मंगलवार की देर रात्रि निधन हो गया।जागेश्वर ठाकुर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं मे से थे।स्व.ठाकुर पूर्व पार्षद भी रहे हैं।उनके निधन पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने शोक व्यक्त किया।

Narayanpur BJP भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने बीजेपी नेता के निधन पर दुख जताते हुए कहा की भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों मे स्थान प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें स्व. ठाकुर सदैव पार्टी हित व जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाले वरिष्ठ साथी का जाना पार्टी के साथ ही एक निजी क्षती है।जागेश्वर सिंह ठाकुर बखरूपारा नारायणपुर के रहने वाले थे उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की थीं।

Narayanpur BJP भाजपा मे मण्डल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष,जिला महामंत्री का दायित्व के साथ समाज व जनसेवा मे समर्पित पार्षद बनकर उल्लेखनीय कार्य किया।उनके निधन से भाजपा कार्यकर्त्ताओ मे शोक व्याप्त हैं। उनके अंत्योष्टि मे पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, गौतम गोलछा सहित गणमान्य नागरिक , व्यापारीगण, प्रबुद्धजन, सामाजिक गण व भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल होकर उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित किये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU