Narayanpur : भाजपा जिला कार्यालय मे शक्ति केंद्र की बैठक आहूत

Narayanpur : भाजपा जिला कार्यालय मे शक्ति केंद्र की बैठक आहूत

Narayanpur : भाजपा जिला कार्यालय मे शक्ति केंद्र की बैठक आहूत

नारायणपुर – भाजपा जिला कार्यालय मे नारायणपुर शहर भाजपा मंडल के पाँच शक्ति केन्द्रो के प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम, विधानसभा प्रभारी मनोज जैन व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन के आतिथ्य मे संपन्न हुई।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी मनोज जैन ने कहा मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाने मे हम सभी को कार्य करना हैं, भाजपा सेवा ही संगठन की अवधारणा पर काम करती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रहित मे लगातार काम करते चले जा रहे हैं,आपदा की स्थिति मे भाजपा कार्यकर्त्ता सेवा मे अग्रसर रहे हैं, आप सभी अपने शक्ति केंद्र के सभी बूथों को मजबूत करने की दिशा मे निरंतर कार्य करें।

वही बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम व भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन ने भी बूथ मजबूती की बात दोहराते हुए केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों व राज्य की भूपेश सरकार की विफलताओं को बूथ के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मंच का सफल संचालन व आभार भाजपा जिलामहामंत्री संजय नंदी ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता जयप्रकाश शर्मा, संदीप झा, पंकज जैन, संजय तिवारी, सुदीप झा, रोशन गोलछा, पूर्णनंद कोलियारा, सुधांशु मंडल, तेनसिंह सिसोदिया, मो

फिरोज,राजेंद्र प्रजापति,रीता मंडल, प्रमिला प्रधान, प्रभा महंत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU