Nagar Panchayat Pathalgaon : पत्थलगांव नपं. को नगरपालिका बनाने की अधिसूचना छग राजपत्र में प्रकाशित,विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद, क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल,पढ़ें पूरी खबर किसने क्या क्या कहा…

Nagar Panchayat Pathalgaon :

दिपेश रोहिला

Nagar Panchayat Pathalgaon :  पत्थलगांव नपं. को नगरपालिका बनाने की अधिसूचना छग राजपत्र में प्रकाशित,विधायक गोमती साय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद, क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल,पढ़ें पूरी खबर किसने क्या क्या कहा…

 

 

Nagar Panchayat Pathalgaon :  पत्थलगांव। नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका गठित करने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है। इसके साथ ही पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ज्ञात हो की विगत दिनों 14 अगस्त 2024 को ग्राम किलकिला में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर आयोजित संत समागम महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन हुआ था। इस दौरान विधायक श्रीमती गोमती साय ने पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की मांग रखी थी।

 

जिसके बाद सीएम विष्णु देव साय ने पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी। जारी अधिसूचना के तहत 21 दिनों तक दावा-आपत्ति मांगी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगरपालिका की सीमा होगी। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री को उनकी घोषणा को अमल में लाने के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं लोगों ने सीएम साय एवं विधायक गोमती साय को आभार प्रगट किया है।

इस मौके पर विधायक गोमती साय ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग पर मेरे द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के किलकिला आगमन पर पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की मांग रखी गई थी जिस पर मुख्यमंत्री महोदय ने तत्काल मंच से पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी और अब छत्तीसगढ़ शासन ने पत्थलगांव को नगरपालिका बनाने संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है नगरपालिका बन जाने से क्षेत्र में राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ेगा और साथ ही पत्थलगांव का विकास जो पिछले 40 वर्षों से रुका हुआ था उसका हमारी डबल इंजन की सरकार में चहुमुखी विकास होगा,नगरपालिका की अधिसूचना जारी होते ही क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। श्रीमती साय ने कहा कि पत्थलगांव को नगरपालिका का दर्जा दिए जाने पर मैं क्षेत्र की जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने क्षेत्र की जनता की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट करती हूं।

वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने पत्थलगांव को नगरपालिका बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधायक गोमती साय का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव पूर्व में नगरपालिका था परंतु किसी कारणवश उसे नगर पंचायत बना दिया गया था। फिर जब से नगर पंचायत बनी तो नगर के लोगों ने मांगे तेज कर दी थी। और नगरपालिका बनाने की मांग लगातार जोरों पर रही। जिसके बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भाजपा सरकार के आने कर उक्त विषय पर पहल किया गया। और अब पत्थलगांव के नगरपालिका बनने से क्षेत्र का विकास तीव्र गति से होगा।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल ने कहा कि पत्थलगांव के नगर पालिका बनने पर क्षेत्र का तेज गति विकास होगा। वहीं क्षेत्र की जनता को शासन की अनेकों योजनाएं से लाभान्वित किया जाएगा एवं जन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्यामनारायण गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की विष्णु देव साय की सरकार बनते ही पत्थलगांव सहित प्रदेश के सभी जिले से लेकर विकासखंडों तक सांय सांय कार्य हो रहे है। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव को नगरपालिका बनाए जाने क्षेत्रीय विधायक गोमती साय ने मांग रखी थी। जिसके पश्चात सीएम विष्णु देव साय द्वारा तत्काल नगरपालिका बनाए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा होने के उपरांत ही पत्थलगांव शहरवासी एवं ग्रामीण जनता भारी खुश नजर आ रहे हैं पत्थलगांव के नगरपालिका बनने पर के विधानसभा में तेजी से विकास कार्य होना संभव है। आज पत्थलगांव में मूलभूत समस्या सड़क,नाली,पानी, बिजली की है थी जो कि नगर पालिका बनने के बाद अब यह समस्या भी जल्द से जल्द खत्म होगी।

 

Chief Minister residence Bagia : मुख्यमंत्री निवास बगिया में राधाष्टमी के अवसर पर हुआ विशेष पूजन का आयोजन

Nagar Panchayat Pathalgaon : वहीं पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगर पालिका बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता हरजीत सिंह भाटिया, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामअवतार अग्रवाल,डॉ. बीएल भगत,मनीष अग्रवाल,सुरेंद्र बेसरा,रूपसिंह राठिया,संजय लोहिया,अंकित बंसल,अवधेश गुप्ता,चमर साय एक्का,अरुण यादव,सुचिता एक्का,रेणु विश्वास,भुनेश्वरी बेहरा,उर्मिला पटेल,सुरेश साहू समेत भाजपा के कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं नगरवासियों ने मुख्यमंत्री एवं विधायक श्रीमती साय को धन्यवाद एवं आभार प्रगट किया है।