रायपुर: कारोबारी के 10 लाख रुपये लेकर मुंशी फरार, गंज थाने में मामला दर्ज

पीएम आवास योजना घोटाला: कोरबा में 6 लोगों पर FIR, दो रोजगार सहायक बर्खास्त

रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में एक कारोबारी के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां उनका मुंशी 10 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी विजय गोयल की आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग की कंपनी है और उनका कार्यालय स्टेशन रोड स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में है। उन्होंने अपनी कंपनी के पैसों की वसूली और बैंक में जमा करने की जिम्मेदारी मुंशी अनिल साल्वे को सौंपी थी। आरोपी मुंशी ने विभिन्न पार्टियों से कंपनी के 10 लाख रुपये एकत्र किए, लेकिन उसे बैंक में जमा करने के बजाय लेकर फरार हो गया।

कारोबारी ने जब अनिल साल्वे से संपर्क करने की कोशिश की, तो उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद विजय गोयल ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। गंज थाना निरीक्षक सुनील दास ने बताया कि कारोबारी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अनिल साल्वे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *